Saturday, January 9, 2016

सबसे तेज स्टीम इंजन की वापसी


इंग्लैण्ड में लगभग एक दशक पूर्व बंद किया जा चुका, सबसे तेज 'द फ्लाइंग स्कॉट्समैन'  नामक स्टीम इंजन पुनः पटरियों में दौङने लगा है। इस इंजन की स्पीड लगभग 100 मील प्रति घंटे थी। यह इंजन लगभग 90 साल से भी ज्यादा पुराना था, जोकि सन् 1923 में इंग्लैण्ड में बना था। इस इंजन को फिर से पटरियों में दौङाने में लगभग 39 करोङ रूपये का खर्च आया है। इस इंजन ने एक बार में करीब 670 किलोमीटर का बिना रूके लगातार सफर किया था, जोकि स्टीम इंजन के लिहाज से एक अनोखा रिकार्ड है।  

Thursday, January 7, 2016

आँनलाईन शापिंग कितनी फायदेमंद या खतरनाक ?


आज के युग में इंटरनेट की दुनिया में आँनलाईन प्रोडेक्ट बेचने वाली कंपनियों की बाढ आई हुई है और भारत देश में ये कंपनियाँ तेजी से अपना प्रसार भी कर रही हैं। पर आँनलाईन शाँपिंग कितनी फायदेमंद है, इसके बारे में लोगों की राय स्पष्ट नही है। आँनलाईन शाँपिंग की अधिकता के कारण ही कई कस्टमरों को कंपनियों से धोखा भी मिल रहा है। हाल में ही चेन्नई में एक ऐसा ही वाक्या हुआ है, जिसके बाद से तो यही कहा जा सकता है।

चेन्नई में रहने वाले एक शक्स ने फेमस आँनलाईन वेबसाईट अमेजन में 48020 रूपये की कीमत वाला एक गैलेक्सी नोट5 मोबाईल फोन आर्डर किया। जब डिलीवरी होने के बाद उन्होने बाँक्स को खोला, तो उसमें मोबाईल के स्थान पर 3 रिन डिटर्जेन्ट रखे हुये थे। जिसको देखकर वह दंग रह गये। उन्होने तुरन्त बिना देर किये हुये ही कंपनी को ईमेल के माध्यम से सूचित करने के साथ ही सभी प्रयास कर लिये। परन्तु कंपनी की ओर से उन्हे स्पष्ट रूप से यह कह दिया गया कि उनकी ओर से जब यह बाँक्स भेजा गया था, तब बाँक्स पूर्ण रूप से सीलबंद था। अतः उनकी ओर से कोई भी गलती नही हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने पैसे वापस करने से भी मना कर दिया। इस घटना के बाद से वह अपने आप को ठगा से महसूस कर रहे है। 

Tuesday, January 5, 2016

फोल्ड स्क्रीन वाला स्मार्ट फोन


मोबाईल हब की मशहूर कंपनी सैमसंग बहुत जल्दी ही मार्केट में एक ऐसा स्मार्ट फोन लाँच करने वाली है, जोकि बीच से फोल्ड (मुङ) हो जायेगा। इस स्मार्ट फोन के मुङने की खाशियत के कारण इसमें सभी प्रकार के 3डी वीडियो आसानी से देखे जा सकेगें। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्ट फोन में प्रोजेक्टर को लगाये जाने की सुविधा भी देगी। इस स्मार्ट फोन के फोल्डेबल स्क्रीन के मध्य में मुङने के लिए टूल लगे होगें।